WhatsApp पर नई कम्युनिटी शुरू करते समय या कम्युनिटी में अपने ग्रुप को जोड़ते समय ध्यान रखने लायक खास बातें.
अपनी कम्युनिटी को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए, एडमिन और सदस्यों के साथ मिलकर काम करें.
जल्द आ रहा है!
जानें कि अलग-अलग सेक्टर्स से जुड़े लोग कैसे अपनी कम्युनिटी को बढ़ाने के लिए WhatsApp का इस्तेमाल कर रहे हैं.
आपकी एडमिन टीम जितने लगाव और प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी, आपकी कम्युनिटी उतनी ही सफल रहेगी. अच्छे एडमिन हमेशा एक्टिव और व्यवस्थित रहते हैं, उन्हें ऑनलाइन सुरक्षा और प्राइवेसी की अच्छी जानकारी होती है, वे दूसरों का सम्मान करते हैं और सभी की बात ध्यान से सुनते हैं. सकारात्मक माहौल बनाने, मेंबर्स से प्यार और अपनेपन के साथ इंटरैक्ट करने तथा तनाव से निपटने के लिए साथ मिलकर काम करने के तरीके जानें.

"पहले हमारे पास कम्युनिटी को मैनेज करने की सुविधा नहीं थी, इसके बजाय हमें अलग-अलग ग्रुप्स को मैनेज करना पड़ता था. कम्युनिटी फ़ीचर के ज़रिए मैनेजर/एडमिन सभी ग्रुप्स को देख सकते हैं, अपनी एक्टिविटी और मेंबर्स की बढ़ती संख्या को ट्रैक कर सकते हैं और पक्का कर सकते हैं कि सभी की बात सुनी जाए."
- मामे, African Mums Deutschland
कम्युनिटी के एडमिन की भूमिका आपकी कम्युनिटी के उद्देश्य, उसकी परिपक्वता, ग्रुप्स व मेंबर्स की संख्या के साथ-साथ इस बात पर निर्भर करती है कि वे कितने एक्टिव हैं. एडमिन कम्युनिटी के अनुभव को बेहतर बनाते हैं. वे ऐसा माहौल बनाते हैं, जहाँ मेंबर्स खुलकर बात कर सकें.
अपनी कम्युनिटी के नियम बनाने और ग्रुप्स के एडमिन के साथ काम करके यह पक्का करने की ज़िम्मेदारी आपकी है कि मेंबर्स उन नियमों का पालन करें और एक-दूसरे का सम्मान करें. यह एक बड़ी ज़िम्मेदारी तो है, लेकिन हम जानते हैं कि आप इस चुनौती के लिए तैयार हैं और इसे अच्छी तरह पूरा कर लेंगे!
गलत बर्ताव और गलत कंटेंट से निपटते समय, एडमिन को तुरंत सख्त एक्शन लेकर पक्का करना चाहिए कि उनकी कम्युनिटी में कम्युनिटी के नियमों का पालन होता रहे. कम्युनिटी से अच्छी तरह जुड़े हुए एडमिन ऐसा माहौल बनाते हैं, जहाँ मेंबर्स अपनी बात कहने में सुरक्षित और सहज महसूस करें. सकारात्मक इंटरैक्शन की सराहना करना हमेशा अच्छा रहता है. जैसे कि अच्छा बर्ताव और नियमों का पालन करने वाले मेंबर्स की प्रशंसा करना. अपने कम्युनिटी मेंबर्स के साथ नियमित रूप से ज़रूरी जानकारी शेयर करें, ताकि वे जान सकें कि वे किस तरह का कंटेंट शेयर कर रहे हैं और किस तरह के कंटेंट को सपोर्ट कर रहे हैं और उसके लिए ज़िम्मेदार बन सकें.
अगर कोई अनचाहा आपत्तिजनक कंटेंट मैसेज में भेजा जाए या शेयर किया जाए, तो तुरंत उसे डिलीट करें और अगर ज़रूरी हो, तो उस कंटेंट को भेजने वाले मेंबर की रिपोर्ट करें और उन्हें कम्युनिटी से निकाल दें. ग्रुप में खेद जताएँ और सभी मेंबर्स को याद दिलाएँ कि वे भी अपने डिवाइस से आपत्तिजनक कंटेंट को डिलीट कर सकते हैं. इस समय आप पूरे ग्रुप को ऐसे बर्ताव से जुड़े कम्युनिटी नियमों की जानकारी फिर से दे सकते हैं. अच्छे नियमों से कम्युनिटी सुरक्षित रहती है. साथ ही मेंबर्स को भी यह बात स्पष्ट हो जाती है कि उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं.
मेंबर्स को प्रोत्साहित करें कि वे आपस में अच्छी तरह इंटरैक्ट करें और कम्युनिटी के नियम तोड़ने वाले किसी भी गलत बर्ताव की रिपोर्ट आपको करें. उन्हें बताएँ कि अगर उन्हें कोई सवाल पूछना हो या उन्हें कोई परेशानी हो, तो वे आपसे या आपकी एडमिन टीम से कॉन्टैक्ट कर सकते हैं.
मेंबर्स को WhatsApp का ज़िम्मेदारी के साथ उपयोग करने और एक-दूसरे का सम्मान करने के लिए कहें
एडमिन के तौर पर, आपकी बातचीत का लहज़ा आपके ग्रुप्स और मेंबर्स के बीच होने वाली बातचीत और उनके बीच के इंटरैक्शन को प्रभावित करेगा. इसलिए यह ज़रूरी है कि कोई भी विवाद या समस्या होने पर, आप उसे सुनें, मेंबर्स को सलाह दें और उन्हें सपोर्ट करें. अपनेपन के साथ बात करने का मतलब खुद को किसी और की जगह रखकर उनकी बात को समझना होता है.
एक अच्छी कम्युनिटी बनाने के लिए, हमेशा खुद की मिसाल पेश करें और इसके लिए हमेशा:
अपनेपन की भावना होने पर आप मेंबर्स की ज़रूरतों पर भी ध्यान दे पाते हैं और उन्हें प्रेरित भी कर पाते हैं. खुद से यह सवाल हमेशा करते रहें कि कोई मेंबर आपकी कम्युनिटी का हिस्सा क्यों है और आप उनकी ज़रूरतों को पूरा करने में उनकी क्या मदद कर सकते हैं. लोग आपसे अपनी बात कहने और इंटरैक्ट करने में तभी सहज होंगे, जब उन्हें लगेगा कि आप सच में उनकी बातों पर ध्यान दे रहे हैं और उनका खयाल रखते हैं.
ग्रुप चैट में ‘गायब होने वाले मैसेज’ मोड को चालू या बंद करने का तरीका
WhatsApp कम्युनिटी, बातचीत को अच्छी तरह से व्यवस्थित करने में एडमिन की मदद करती है. इस फ़ीचर की मदद से किसी बड़ी कम्युनिटी के कई ग्रुप्स और मेंबर्स को एक साथ मैनेज किया जा सकता है.
समय और काम को मैनेज करने के लिए, अपनी एडमिन टीम के साथ मिलकर काम करें. इसके लिए यहाँ कुछ सुझाव दिए गए हैं:
याद रखें कि आपकी टीम की अपनी पर्सनल लाइफ़ भी है. एक-दूसरे के समय का सम्मान करके, सभी लोग अपने काम और निजी जीवन के बीच बेहतर तालमेल बना सकते हैं.
हो सकता है कि एक समय के बाद आप कम्युनिटी लीडर न रहना चाहें या जिस उद्देश्य के लिए कम्युनिटी आपने बनाई थी, वह पूरा हो चुका हो. ऐसी स्थिति में आपको अपनी भूमिका किसी और एडमिन को सौंप देनी चाहिए या कम्युनिटी को डीएक्टिवेट कर देना चाहिए.
सबसे पहले यह सोचें कि आपकी भूमिका सबसे अच्छी तरह कौन निभा सकेगा. इसके बाद अपनी पूरी एडमिन टीम से इस बारे में बात करें.
किसी अच्छी और बढ़ती हुई कम्युनिटी को डीएक्टिवेट करने का फ़ैसला लेने से पहले एक बार अच्छी तरह सोच लें. खुद से ये सवाल पूछें:
अगर कम्युनिटी में बहुत कम बातचीत हो रही है, उसका ज़्यादा इस्तेमाल नहीं हो रहा है या उसका उद्देश्य पूरा हो गया है, तो ऐसी कम्युनिटी को डीएक्टिवेट कर देना चाहिए.
कम्युनिटी को डिएक्टिवेट कर देने पर घोषणाओं वाले ग्रुप का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा और कम्युनिटी के होम पेज से सभी ग्रुप हट जाएँगे. हालाँकि, बाकी के ग्रुप्स पर इसका कोई असर नहीं होगा और आप उनका इस्तेमाल कर सकेंगे. अपनी कम्युनिटी को डीएक्टिवेट करने से पहले, एक आखिरी मैसेज ब्रॉडकास्ट करके सभी को अपने प्लान के बारे में बताएँ.
नए और मौजूदा मेंबर्स के लिए सकारात्मक और सुखद माहौल बनाकर अपने कम्युनिटी मेंबर्स के साथ इंटरैक्ट करने और कम्युनिटी बढ़ाने के तरीके जानें.