
"हम अपनी कम्युनिटी में मेंबर्स की संख्या को सीमित रखना चाहते हैं, ताकि हमारे मेंबर्स, ग्रुप का हौसला बढ़ाए रखने के हमारे उद्देश्य से जुड़े रहें और इसके लिए प्रतिबद्ध रहें."
- कार्लिना, BTS Army
WhatsApp पर नई कम्युनिटी शुरू करते समय या कम्युनिटी में अपने ग्रुप को जोड़ते समय ध्यान रखने लायक खास बातें.
अपनी कम्युनिटी को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए, एडमिन और सदस्यों के साथ मिलकर काम करें.
जल्द आ रहा है!
जानें कि अलग-अलग सेक्टर्स से जुड़े लोग कैसे अपनी कम्युनिटी को बढ़ाने के लिए WhatsApp का इस्तेमाल कर रहे हैं.
बिल्कुल शुरुआत से ही सीमाएँ तय कर देने और उनके बारे में स्पष्ट रूप से बता देने से मेंबर्स को सुरक्षित तरीके से सकारात्मक बातचीत करने में मदद मिलती है. जानें कि कम्युनिटी में अच्छा माहौल बनाए रखने के लिए, आप अपने कम्युनिटी मेंबर्स को गलत जानकारी और झूठे दावों को पहचानना और धमकियों और उत्पीड़न से निपटना सिखाने के लिए उनके साथ मिलकर कैसे काम कर सकते हैं. ऐसा करके आप उन्हें इस तरह की समावेशी कम्युनिटी बनाने की जानकारी और क्षमता दे देंगे, जिसमें शामिल होना उन्हें अच्छा लगेगा.

"हम अपनी कम्युनिटी में मेंबर्स की संख्या को सीमित रखना चाहते हैं, ताकि हमारे मेंबर्स, ग्रुप का हौसला बढ़ाए रखने के हमारे उद्देश्य से जुड़े रहें और इसके लिए प्रतिबद्ध रहें."
- कार्लिना, BTS Army
कम्युनिटी की एक्टिविटीज़ में शामिल होने में मेंबर्स को मज़ा आना चाहिए और अच्छा लगना चाहिए, लेकिन हो सकता है कि वहाँ सब कुछ इतना अच्छा न हो, इसलिए कम्युनिटी और ग्रुप एडमिन को अच्छा माहौल बनाए रखने के लिए साथ मिलकर काम करना चाहिए. यहाँ कुछ ऐसे सुझाव दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप अपनी कम्युनिटी में सम्मानजनक बर्ताव वाला माहौल तैयार कर सकते हैं.
सीमाएँ यह स्पष्ट बताती हैं कि कम्युनिटी में किस तरह का बर्ताव करना सुरक्षित होगा और स्वीकार किया जाएगा. उनमें यह बताया जाता है कि हम किन चीज़ों को लेकर सहज या फिर असहज महसूस करते हैं और हम दूसरों से किस तरह के बर्ताव की उम्मीद करते हैं. सीमाओं में ज़िम्मेदारियों और अपेक्षाओं के बारे में साफ़ तौर पर बताया जाता है और इनसे मेंबर्स का भरोसा जीतने में मदद मिलती है. अपनी कम्युनिटी के नियम लिखते समय, इन सीमाओं के बारे में और नियम तोड़ने पर लिए जाने वाले एक्शन के बारे में बताते समय सकारात्मक लहज़े का इस्तेमाल करें.
अच्छे माहौल और सीमित विवाद वाली कम्युनिटी की सफलता का कारण ऐसे अच्छे नियम होते हैं, जो मेंबर्स को पहले ही दिन स्पष्ट रूप से बता दिए जाते हैं. अपने नियमों को कम्युनिटी की जानकारी में पोस्ट करें, ताकि वे प्रमुखता से दिखाई दें और मेंबर्स उन्हें आसानी से पढ़ सकें. इसके अलावा, समय-समय पर उन्हें घोषणाओं वाले ग्रुप में भी ब्रॉडकास्ट करते रहें. कम्युनिटी बढ़ने के साथ-साथ नियमों को अपडेट करना भी ज़रूरी होता है, ताकि वे सभी मेंबर्स के लिए प्रासंगिक बने रहें. नियमों में कोई भी बदलाव होने या फिर नई अपेक्षाएँ लागू होने पर, मेंबर्स को हमेशा स्पष्ट रूप से और पूरी पारदर्शिता के साथ उनकी जानकारी ज़रूर दें और नियमों में हुए बदलावों को धीरे-धीरे लागू करें, ताकि आपकी कम्युनिटी को उन पर रिएक्शन देने और उन्हें अपनाने के लिए पर्याप्त समय मिल सके.
अपनी खुद की भलाई के लिए, अपनी निजी सीमाओं पर ध्यान देना और उपलब्धता से जुड़ी अपेक्षाएँ तय करना ज़रूरी होता है. जैसे, आप अपने ऑनलाइन रहने का समय सोमवार से शुक्रवार, सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक का रख सकते हैं, ताकि आपकी एडमिन टीम और मेंबर्स को पता रहे कि आप इस दौरान ही उनके मैसेजेस के जवाब दे पाएँगे.
अपनी कम्युनिटी के नियमों के उल्लंघन और अपने ग्रुप के भीतर संभावित नुकसान वाली जानकारी व इंटरैक्शन का पता लगाने के लिए ग्रुप एडमिन के साथ मिलकर काम करें. अनचाही या नुकसानदायक बातचीत को बंद करने और उसे फैलने से रोकने के लिए तुरंत एक्शन लें. आपकी कम्युनिटी की अपेक्षाओं और नियमों का उल्लंघन करने वाले मैसेजेस को तुरंत डिलीट करना ज़रूरी होता है. अगर किसी ग्रुप थ्रेड से माहौल बिगड़ रहा है, तो आप कुछ समय के लिए "मैसेज भेजने की" ग्रुप सेटिंग को "सिर्फ़ एडमिन" में बदल सकते हैं, ताकि मेंबर्स और मैसेज न भेज पाएँ.
गलत जानकारी अक्सर वायरल हो जाती है. ऐसा ज़रूरी नहीं है कि अगर मैसेज कई बार शेयर किया गया है, तो वह सच ही होगा. लोगों को बहकाने के लिए फ़ोटो, ऑडियो रिकॉर्डिंग और वीडियो भी एडिट करके भेजे जाते हैं जिनमें हमेशा सच नहीं होता है.
अपने सदस्यों को प्रेरित करें कि वे हमेशा चेक कर लें कि परेशान करने वाले या संदेहजनक लगने वाले मैसेजेस सही हैं या नहीं ताकि वे गलत जानकारी का शिकार होने से बच सकें.
“बहुत ज़्यादा बार फ़ॉरवर्ड किए गए मैसेजेस” लेबल वाले सभी मैसेज को दोबारा चेक कर लेना बेहतर होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि वे पहली बार भेजे जाने के बाद कम से कम पाँच बार फ़ॉरवर्ड किए जा चुके होते हैं.
मेंबर्स को याद दिलाएँ कि जिन ख़बरों पर यकीन करना मुश्किल होता है, वे अक्सर झूठी ही होती हैं. स्कैम वाले कई मैसेजेस और लिंक में कुछ शब्दों की स्पेलिंग गलत लिखी होती है या उनमें व्याकरण से जुड़ी गलतियाँ होती हैं या फिर उनमें आपकी निजी जानकारी माँगी जाती है. किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले, हमेशा उस पर "होवर करें" और उसे ध्यान से देखें.
अगर आपको गलत जानकारी वाले मैसेजेस दिखाई दें, तो भेजने वाले को तुरंत अलर्ट करें कि जानकारी गलत है. उनसे कहें कि वे तुरंत ग्रुप में मौजूद उस मैसेज को सही करें और उसके बारे में स्पष्टीकरण दें. अगर कोई मेंबर लगातार फ़ेक न्यूज़ शेयर कर रहा है, तो उनसे अलग से बात करें और उन्हें समझाएँ कि ऐसा करना लोगों को कैसे नुकसान पहुँचा सकता है और उन्हें गलत जानकारी की पहचान करना सिखाएँ. बार-बार ऐसी गलती करने वाले मेंबर्स को ग्रुप और कम्युनिटी से निकालने में देरी न करें.
जब कोई मेंबर किसी दूसरे मेंबर को नीचा दिखाने या शर्मिंदा करने के लिए उसका उत्पीड़न करता है, उसे धमकी देता है, उसे शर्मिंदा करता है या फिर उसे निशाना बनाता है, तो उसे धमकाना कहा जाता है. अपने सभी एडमिन के साथ मिलकर काम करते हुए गलत बर्ताव के इन संकेतों को देखें:
जब कोई मेंबर किसी दूसरे मेंबर को धमका रहा हो या उसका उत्पीड़न कर रहा हो, तब कम्युनिटी के नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी मैसेज या कंटेंट को तुरंत डिलीट करें. बार-बार गलती करने वाले मेंबर से कॉन्टैक्ट करें और उन्हें कम्युनिटी की अपेक्षाएँ फिर से बताएँ और उन्हें परिस्थिति की बारे में समझाकर समस्या हल करें. आपको सबसे पहले यह समझने की कोशिश करनी चाहिए कि धमकाने या उत्पीड़न का असली कारण क्या था, ताकि उन्हें यह समझने में मदद मिले कि उनके एक्शन से दूसरे मेंबर को कैसा लगा और उसका ग्रुप व कम्युनिटी पर कैसा प्रभाव पड़ा. पक्का करें कि वे समझते हों कि उनके गलत बर्ताव के क्या नतीजे होंगे या मेंबर से इस बारे में उनके आइडिया जानें कि समस्या को कैसे हल किया जा सकता है और भरोसा फिर से कैसे जीता जा सकता है. या आप उस मेंबर को कम्युनिटी से बैन कर सकते हैं.
जिस मेंबर के साथ गलत बर्ताव हुआ हो, उनसे कॉन्टैक्ट करना और उन्हें मदद व दिलासा देना भी बहुत ज़रूरी होता है. उन्हें बताएँ कि वे मदद पाने के लिए एडमिन या अपने भरोसेमंद लोगों से कॉन्टैक्ट कर सकते हैं और उन्हें यह भी बताएँ कि वे उस मेंबर को ब्लॉक करके अपने इंटरैक्शन को कंट्रोल कर सकते हैं.
जब तक आप गलत बर्ताव करने वाले मेंबर्स से बातचीत और घटना की जाँच पड़ताल कर रहे हों, तब तक के लिए आपको ग्रुप के एडमिन से ग्रुप की सेटिंग को बदलकर कुछ समय के लिए ग्रुप को म्यूट करने को कहना चाहिए, ताकि उनमें सिर्फ़ एडमिन ही मैसेजेस भेज सकें.
अगर कोई मेंबर बार-बार दूसरे मेंबर्स को धमका रहा हो और उनका उत्पीड़न कर रहा हो, तो आपको उस मेंबर को अपनी कम्युनिटी और ऐसे हर ग्रुप से तुरंत निकाल देना चाहिए, जिसमें वह शामिल हो.
कम्युनिटी की सुरक्षा हर मेंबर की ज़िम्मेदारी होती है. संभावित ऑनलाइन खतरों के बारे में खुलकर चर्चा करें और कम्युनिटी में ऐसा माहौल तैयार करें, जहाँ मेंबर्स को लगे की यह कम्युनिटी उन्हीं की है और कम्युनिटी का ध्यान रखने की ज़िम्मेदारी भी उन्हीं की है.
ऑनलाइन सुरक्षा से जुड़े सुझाव और जानकारी खुद ही आगे बढ़कर शेयर करते रहें, ताकि मेंबर्स को यह समझने में मदद मिल सके कि वे किसी भी खतरे से खुद की और दूसरे मेंबर्स की सुरक्षा कैसे कर सकते हैं. इस बात का भी ध्यान रखें कि मेंबर्स को प्राइवेसी और सुरक्षा सेटिंग्स के बारे में पता हो, ताकि वे WhatsApp का उपयोग करते समय खुद को सुरक्षित रख सकें.
ऐसा उदार और समावेशी माहौल तैयार करने के लिए अपनी कम्युनिटी के नियमों का इस्तेमाल करें, जिसमें अलग-अलग विचारों का स्वागत और सम्मान किया जाए और कम्युनिटी के दूसरे मेंबर्स का सम्मान करने की भावना रहे. यह समझने में मेंबर्स की मदद करें कि उनकी बातें और बर्ताव दूसरे मेंबर्स को कैसे प्रभावित करते हैं और वे गलत बर्ताव और विवाद की संभावनाओं को कम कैसे कर सकते हैं.
मेंबर्स को गलत बर्ताव और/या कंटेंट दिखने पर उसके खिलाफ़ आवाज़ उठाने के लिए प्रेरित करें, भले ही वह बर्ताव/कंटेंट उनके लिए हो या किसी दूसरे मेंबर के लिए. जब मेंबर्स अलग-अलग नज़रिए और विचारों के साथ अच्छी चर्चा कर रहे हों, तब एक मैसेज लिखकर मेंबर्स को ऐसी स्वस्थ चर्चा करने के लिए धन्यवाद दें.
असहमति और विवाद अक्सर व्यक्तित्व, मूल्यों और विचारों में मतभेद या गलतफ़हमी होने के कारण होते हैं. मेंबर्स के बीच के विवादों को सुलझाने, समस्याओं को हल करने और अपनी कम्युनिटी में विविधता और समावेश को बढ़ावा देने के तरीके जानें.