कंटेंट पर जाएँ
  • होम
  • ऐप
    • कॉलिंगमैसेजिंगग्रुपस्टेटसचैनलMeta AIसुरक्षा
  • प्राइवेसी
  • हेल्प सेंटर
  • ब्लॉक करें
  • बिज़नेस के लिए
डाउनलोड करें
शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसी2026 © WhatsApp LLC
WhatsApp का होम पेजWhatsApp का होम पेज
    • कॉलिंग

      वॉइस और वीडियो के ज़रिए लोगों से जुड़े रहें.

    • मैसेजिंग

      स्टिकर, वॉइस मैसेज, GIF आदि के ज़रिए अपनी बात कहें.

    • ग्रुप

      ग्रुप में कनेक्ट करने के लिए ज़रूरी मैसेजिंग फ़ीचर.

    • चैनल

      अपने पसंदीदा विषयों पर अपडेट पाने के लिए हमारे साथ बने रहें.

    • Meta AI

      WhatsApp पर सुरक्षित और प्राइवेट तरीके से किसी भी चीज़ से जुड़ी मदद पाएँ.

    • स्टेटस

      फ़ोटो, वीडियो और वॉइस नोट्स के साथ अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी को शेयर करें.

    • सुरक्षा

      आपको सुरक्षित रखने के लिए बनाई गई सुरक्षा की कई लेयर.

  • प्राइवेसी
  • हेल्प सेंटर
  • ब्लॉग
  • बिज़नेस के लिए
  • ऐप
लॉग इन करेंडाउनलोड करें
  • ओवरव्यू
  • WhatsApp पर नई कम्युनिटी शुरू करते समय या कम्युनिटी में अपने ग्रुप को जोड़ते समय ध्यान रखने लायक खास बातें.

    • 100: अपनी कम्युनिटी सेट अप करना
    • 101: एक सुरक्षित कम्युनिटी बनाना
    • 102: एक अच्छा कम्युनिटी एडमिन बनना
    • 103: अपनी कम्युनिटी को एंगेज करके कैसे बढ़ाएँ
  • अपनी कम्युनिटी को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए, एडमिन और सदस्यों के साथ मिलकर काम करें.

    • 200: सीमाएँ सेट करना और कम्युनिटी में अच्छा माहौल बनाए रखना
    • 201: विवादों को मैनेज करना और सबको साथ लेकर चलना
    • 202: कम्युनिटी के नियमों को लागू करना और मुश्किलें पैदा करने वाले सदस्यों को मैनेज करना
    • 203: एक से ज़्यादा एडमिन वाली कम्युनिटी के लिए भूमिकाएँ मैनेज और असाइन करना
  • जल्द आ रहा है!

    • जानें कि अलग-अलग सेक्टर्स से जुड़े लोग कैसे अपनी कम्युनिटी को बढ़ाने के लिए WhatsApp का इस्तेमाल कर रहे हैं.

      • शिक्षा
      • सपोर्ट या वॉलंटियर ग्रुप
      • स्वास्थ्य

    203: एक से ज़्यादा एडमिन वाली कम्युनिटी में रोल मैनेज और असाइन करना

    अपनी एडमिन टीम बनाकर और उसे ट्रेनिंग देकर आप अपनी कम्युनिटी को मैनेज करने और समस्याएँ हल करने के तरीकों को बेहतर बना पाएँगे. एक मज़बूत एडमिन टीम बनाने, रोल असाइन करने और एक-दूसरे को सपोर्ट करने का तरीका जानें. साथ ही, यह भी जानें कि आप संभावित विवादों को कैसे मैनेज कर सकते हैं.

    छोटे-छोटे सुझाव:

    • टैलेंटेड लोगों को शामिल करके एक शानदार टीम बनाएँ
    • अपनी टीम के लोगों को सपोर्ट करें और उन्हें महसूस कराएँ कि वे आपके लिए बहुत अहमियत रखते हैं
    • लोगों को उनकी स्किल के हिसाब से रोल दें. साथ ही, समय-समय पर उनसे बातचीत करते रहें
    • विवादों को सुलझाएँ और लोगों को ब्रेक लेने का समय ज़रूर दें

    "हमारी कम्युनिटी बहुत बड़ी है, जिसमें अलग-अलग मुद्दों से जुड़े कई छोटे-छोटे ग्रुप शामिल हैं. इसलिए, यह बेहद ज़रूरी है कि हमारी टीम में ऐसे एडमिन हों, जिन्हें ग्रुप्स को प्रोफ़ेशनल तरीके से मैनेज करने की अच्छी समझ हो और जो ग्रुप्स में लोगों की संख्या आसानी से बढ़ा सकें."

    - अरुण, Pinkishe Foundation

    टीमवर्क को बढ़ाना और हर व्यक्ति की क्षमता का इस्तेमाल करना

    एडमिन के तौर पर, आपको कभी-कभी ऐसा महसूस हो सकता है कि आपको हर समय ही काम करते रहना पड़ता है. आपके लिए सवालों, अनुरोधों और विवादों को मैनेज करना काफ़ी मुश्किल काम हो सकता है. ऐसी तनाव वाली स्थिति से बचने के लिए आप एक टीम के तौर पर कुछ कदम उठा सकते हैं और कम्युनिटी के बढ़ने पर पैदा होने वाली चुनौतियों से निपट सकते हैं. अपनी टीम के साथ मिलकर स्पष्ट गाइडलाइन और प्रोसेस तैयार करें, जिनके हिसाब से आप हर व्यक्ति की क्षमता और सीमा को ध्यान में रखते हुए उन्हें ज़िम्मेदारी और काम बाँट सकें.

    • सभी को बड़ा करेंसभी को छोटा करें
    • अपनी एडमिन टीम तैयार करने का सबसे अच्छा तरीका अपने सबसे एक्टिव मेंबर्स को ढूँढना या कम्युनिटी और उसके मूल्यों के प्रति आपकी तरह जुनून रखने वाले मेंबर्स को चुनना होता है. आप यह घोषणा भी कर सकते हैं कि आपको वॉलंटियर्स की तलाश है या फिर आप लोगों को नॉमिनेट करने के लिए कह सकते हैं. वॉलंटियर्स और नॉमिनीज़ का इस आधार पर मूल्यांकन करें कि वे आपके मिशन में क्या योगदान दे सकते हैं, ग्रुप्स में उनकी एक्टिविटी कैसी रही है और वे दूसरे मेंबर्स के साथ किस तरह से इंटरैक्ट करते रहे हैं.

      ऐसा करने का एक और अच्छा आइडिया यह है कि आप यह सोचें कि ऐसे कौन-से काम हैं जो आपके एडमिन तो कर सकते हैं, लेकिन आप नहीं कर सकते. टीम में ऐसे लोगों के होने से आप अपने टीमवर्क और परफ़ॉर्मेंस को बेहतर बना पाएँगे, जिनकी स्किल और खूबियाँ एक-दूसरे से अलग हों. साथ ही, अपनी टीम में ऐसे एडमिन को शामिल करने के बारे में सोचें, जो आपकी कम्युनिटी की विविधता दिखाएँ. मेंबर्स के अलग-अलग नज़रियों को सामने रखने की उनकी क्षमता से आपको अपनी स्ट्रेटेजी तय करने और कंटेंट या मेंबर्स से जुड़ी चुनौतियों का सामना करने में मदद मिल सकती है.

      अपनी एडमिन टीम से बातचीत करना और नए एडमिन जोड़ने की शर्तें तय करना हमेशा अच्छा रहता है. यह पक्का करने की पूरी कोशिश करें कि उनके विचार आपसे और ज़्यादातर मौजूदा एडमिन से मिलते हों. टीम में ज़्यादा एडमिन होने से काम का बोझ कम करने में मदद तो मिलेगी, लेकिन ज़्यादा लोग होने से कई बार मुश्किलें भी हो सकती हैं. ऐसे लोगों को ही एडमिन बनाएँ, जिनके साथ काम करना सभी के लिए आसान हो.

      एक कम्युनिटी एडमिन दूसरे किसी भी एडमिन को हटा सकता है. आप खुद को भी हटा सकते हैं, लेकिन आप ऐसा सिर्फ़ तभी कर सकते हैं, जब कम्युनिटी आपने खुद न बनाई हो. अगर कोई एडमिन, कम्युनिटी को छोड़ना चाहे, तो अपनी टीम को इसकी जानकारी दें और उस रोल के लिए किसी दूसरे सही व्यक्ति को ढूँढें.

      आपके सामने ऐसी स्थितियाँ आ सकती हैं, जब कम्युनिटी का कोई मेंबर, एडमिन बनने से मना कर देगा या कोई एडमिन अपने एडमिन रोल को छोड़ देगा. अगर ऐसा हो, तो आप उनके फ़ैसले का सम्मान करें, लेकिन इस बात का भी पता लगाएँ कि उनके इस फ़ैसले के पीछे उनकी क्या चिंताएँ या कारण हैं.

    • जब आप अपनी कम्युनिटी और एडमिन टीम में नए मेंबर्स को जोड़ते हैं, तब उन्हें ट्रेनिंग, टूल्स और रिसोर्स देकर सपोर्ट करना ज़रूरी होता है. उनसे यहाँ - कम्युनिटी लर्निंग सेंटर पर जाने के लिए ज़रूर कहें!

      एक ऐसा ग्रुप बनाएँ, जिसमें सिर्फ़ एडमिन हों. इससे एडमिन टीम के मेंबर्स एक-दूसरे को अच्छी तरह जान सकेंगे, एक-दूसरे से सलाह ले सकेंगे और फ़ीडबैक दे सकेंगे. किसी मौजूदा एडमिन को नए मेंबर का मेंटर या दोस्त बनाएँ, ताकि नया एडमिन अपने सभी सवालों के जवाब ढूँढने और मदद पाने के लिए अपने उस मेंटर से कॉन्टैक्ट कर सके. एडमिन को समय-समय पर सोशल एक्टिविटी कराना अच्छा होता है. इससे उन्हें रिलैक्स होने और आपसी रिश्तों को मज़बूत बनाने में मदद मिलती है.

      अपनी टीम के मेंबर्स को उनकी सेवाओं के लिए बधाई और धन्यवाद देकर बताएँ कि वे आपके लिए कितने महत्वपूर्ण हैं.

      हमेशा ध्यान दें कि कहीं कोई एडमिन तनाव में तो नहीं है. अपनी टीम को प्रोत्साहित करें कि वह ज़रूरत पड़ने पर दूसरे एडमिन से मदद माँगे. अगर ज़रूरत पड़े तो काम से ब्रेक ले लें.

    • जैसे-जैसे आपकी कम्युनिटी बढ़ रही है, यह ज़रूरी है कि उसके सभी एडमिन के काम बराबर बँटे हुए हों और उनमें संतुलन हो. जानकारी शेयर करने, समस्याओं पर चर्चा करने और काम को लेकर ताल-मेल बनाए रखने के लिए, समय-समय पर एडमिन ग्रुप की मीटिंग करना वाकई अच्छा होता है.

      अपनी टीम के मेंबर्स की अलग-अलग क्षमताओं और स्किल को समझने से आपको उन्हें रोल असाइन करने और हर एडमिन की ज़िम्मेदारी तय करने में मदद मिलेगी. जैसे हो सकता है किसी एक एडमिन को विवादों को सुलझाना अच्छी तरह आता हो, ऐसे में आप उस एडमिन को संवेदनशील स्थितियों को संभालने का काम देने के बारे में सोच सकते हैं.

      हर एडमिन के काम करने के समय के बारे में आपसी सहमति ज़रूर बनाएँ. साथ ही, इस बात का भी ध्यान रखें कि आपके कम्युनिटी मेंबर्स को किसी भी समय मदद की ज़रूरत पड़ सकती है. आप अपनी टीम से इस बारे में भी चर्चा कर सकते हैं कि आपके हिसाब से एडमिन टीम को मेंबर्स के सवालों के जवाब ज़्यादा से ज़्यादा कितनी देर में दे देने चाहिए.

    • टीम के तौर पर साथ काम करते समय, विवाद होने की संभावना हमेशा बनी रहती है. अगर आपको तनाव या परेशानी हो रही हो, तो आप ब्रेक ले सकते हैं. अगर आपको दिखाई दे कि आपकी टीम का कोई मेंबर तनाव में है या उन्हें गुस्सा आ रहा है, तो उनके साथ प्यार से बात करें और उन्हें ब्रेक लेने की सलाह दें.

      उनकी समस्या को हल करने का तरीका सोचने से पहले, उनकी बातों को ध्यान से सुनें और ज़्यादा से ज़्यादा सवाल पूछें, ताकि आप समझ सकें कि उन्हें किस चीज़ से परेशानी हो रही है. हो सकता है आपको उन्हें कोई और रोल असाइन करना पड़े, जो उनके लिए ज़्यादा सही हो.

      किसी एडमिन को हटाने से पहले, उनसे बात करके उन्हें बताएँ कि उनके एक्शन का दूसरे एडमिन और/या कम्युनिटी पर क्या असर पड़ रहा है. यह ऐसा मौका होता है, जब आप उन्हें फ़ीडबैक दे सकते हैं और वे अपने बर्ताव में सुधार ला सकते हैं.

      अगर इसके बावजूद भी वह साथ मिलकर काम न कर पाएँ, तो उन्हें एडमिन टीम से हटा दें, लेकिन उन्हें अपनी कम्युनिटी में रहने दें. उन्हें हटाने की घोषणा करें. उन्हें शुभकामनाएँ दें और आगे बढ़ जाएँ.

    सीखना जारी रखें

    जानें कि लोगों को जोड़ने, जानकारी शेयर करने और समान उद्देश्यों पर काम करने के लिए, अलग-अलग कम्युनिटी 'WhatsApp कम्युनिटी' फ़ीचर का इस्तेमाल किस तरह कर रही हैं. उनकी उपलब्धियों की खुशी मनाना न भूलें.

    202: 'कम्युनिटी के नियम लागू करना और मुश्किलें पैदा करने वाले मेंबर्स को मैनेज करना' पर वापस जाएँ
    क्या इस लेख से मदद मिली?
    हाँनहीं
    इस लेख से मदद क्यों नहीं मिली?
    • लेख ठीक से समझ नहीं आया
    • इस लेख से मेरी समस्या हल नहीं हुई
    • यह लेख मुझ पर या मेरी कम्युनिटी पर लागू नहीं होता है
    • लेख में यह नहीं बताया गया कि इसे WhatsApp पर कैसे करना है
    आपके फ़ीडबैक के लिए धन्यवाद

    अगला

    हमारे कम्युनिटी क्रिएटर्स
    ट्यूटोरियल देखें
    वापस ऊपर जाएँ
    डाउनलोड करें
    WhatsApp का मुख्य लोगो
    WhatsApp का मुख्य लोगो
    डाउनलोड करें

    हमारा काम क्या है

    फ़ीचर्सब्लॉगसुरक्षाबिज़नेस के लिए

    हम कौन हैं

    हमारा परिचयकरियरब्रांड सेंटरप्राइवेसी

    WhatsApp का इस्तेमाल करें

    Android परiPhone परMac/PC परWhatsApp वेब पर

    क्या आपको मदद चाहिए?

    हमसे संपर्क करेंहेल्प सेंटरऐपसुरक्षा सलाह
    डाउनलोड करें

    2026 © WhatsApp LLC

    शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसीसाइटमैप