WhatsApp पर नई कम्युनिटी शुरू करते समय या कम्युनिटी में अपने ग्रुप को जोड़ते समय ध्यान रखने लायक खास बातें.
अपनी कम्युनिटी को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए, एडमिन और सदस्यों के साथ मिलकर काम करें.
जल्द आ रहा है!
जानें कि अलग-अलग सेक्टर्स से जुड़े लोग कैसे अपनी कम्युनिटी को बढ़ाने के लिए WhatsApp का इस्तेमाल कर रहे हैं.
एक मज़बूत कम्युनिटी का हिस्सा बनकर, हमें एक-दूसरे से जुड़े होने का एहसास होता है. आइए चर्चा करें कि आपकी कम्युनिटी का उद्देश्य पहले से ही स्पष्ट क्यों होना चाहिए और कम्युनिटी का ऐसा अच्छा माहौल बनाने में एडमिन की क्या भूमिका होती है, जहाँ लोग एक-दूसरे का सम्मान करें और जहाँ समय बिताना उन्हें अच्छा लगे. अच्छे नियम बनाने और एक अच्छी एडमिन टीम बनाने के तरीके जानें, ताकि इनकी मदद से आप अपनी कम्युनिटी को अच्छी तरह से मैनेज कर सकें.
इस बारे में हम आपको विस्तार से बताएँगे, लेकिन कम्युनिटी बनाने के लिए आपकी प्रतिबद्धता, लगाव और उद्देश्य सबसे ज़रूरी होता है.


"WhatsApp कम्युनिटी, ग्रुप के अंदर सब-टॉपिक क्यूरेट करने, मेंबर्स को अच्छा योगदान करने की सुविधा देने और ज़रूरी जानकारी पाने में मदद करती हैं."
- निवीन, Moms in Prenzlauer Berg
कम्युनिटी एक जैसी ज़रूरतों और दिलचस्पियों वाले लोगों का एक ग्रुप होता है. WhatsApp पर हर कम्युनिटी का एक ख़ास उद्देश्य होता है - वे ऐसे लगाव, मुद्दों और अनुभवों पर आधारित होती हैं, जो मेंबर्स के लिए उपयोगी होते हैं. कम्युनिटी के ज़रिए मेंबर्स को चर्चा करने, एक-दूसरे से जुड़ने और अपनी पसंद के नए ग्रुप ढूँढने के लिए एक प्राइवेट और सुरक्षित प्लेटफ़ॉर्म मिल जाता है.
चाहे आप नई कम्युनिटी बना रहे हों या फिर मौजूदा ग्रुप्स को एक साथ ला रहे हों, अपने उद्देश्य, ऑडियंस और अपनी टीम में एडमिन की भूमिका पर विचार करें.
कम्युनिटी में आप बातचीत को अलग-अलग थीम के अनुसार व्यवस्थित कर सकते हैं और घोषणाओं वाले ग्रुप के ज़रिए एक साथ सभी मेंबर्स तक जानकारी पहुँचाने का विकल्प देकर अलग-अलग मैसेज भेजने के झंझट से बच सकते हैं.
कम्युनिटी मैनेज करने से जुड़ी इन चार ज़रूरी बातों का ध्यान रखें:
हर कम्युनिटी का एक उद्देश्य होता है, जिसके कारण लोग उससे जुड़ते हैं. स्कूल के लिए यह उद्देश्य अप-टू-डेट शेड्यूल शेयर करना, वॉलंटियर्स के लिए कहीं पहुँचने का सबसे अच्छा तरीका ढूँढना, फ़ुटबॉल फ़ैन्स के लिए पूरे सीज़न के दौरान अपनी फ़ेवरेट टीम का समर्थन करना हो सकता है.
यह तय करना और सभी को यह बताना अच्छा रहता है कि आप साथ मिलकर क्या करना चाहते हैं और इससे आपके मेंबर्स को क्या फ़ायदा होगा. उद्देश्य स्पष्ट होने से मेंबर्स के लिए यह समझना आसान हो जाता है कि वे इसमें क्या योगदान दे सकते हैं.
उद्देश्य तय करने के लिए, खुद से कुछ आसान सवाल पूछें:
अपना उद्देश्य तय करने के बाद, आगे बढ़ें और अपनी WhatsApp कम्युनिटी बनाएँ. आपको इन चीज़ों की ज़रूरत होगी:
मज़बूत और सकारात्मक कम्युनिटी बनाने के लिए यह ज़रूरी होता है कि मेंबर्स उसमें सही कारण से शामिल हुए हों. ध्यान रखें कि:
उदाहरण के तौर पर, एक स्कूल कम्युनिटी में अलग-अलग क्लास के टीचर्स, स्टूडेंट्स और पेरेंट्स होते हैं. स्कूल बंद रहने की सूचना, असेंबली, पीटीएम जैसी कुछ सूचनाएँ इन सभी के लिए ज़रूरी हो सकती हैं. वहीं टीचर्स ट्रेनिंग, क्लास टूर, क्रिकेट मैच जैसी सूचनाएँ कुछ लोगों के लिए ही काम की होती हैं.
अपनी ऑडियंस के बारे में सोचें. कैसे उन्हें किसी ख़ास काम या लक्ष्य से जुड़े छोटे-छोटे ग्रुप्स में बाँटा जा सकता है. ऐसा करने से आप आसानी से यह तय कर पाएँगे कि आपको अपनी कम्युनिटी में नए ग्रुप्स बनाने हैं या मौजूदा ग्रुप्स को जोड़ना है.
जैसे-जैसे नए सदस्य जुड़ेंगे, लोग नए-नए विषयों पर बात करेंगे. साथ ही, सदस्यों के बीच नए कनेक्शंस भी बनेंगे. कम्युनिटी एडमिन होने के नाते, आप कम्युनिटी में मेंबर्स और ग्रुप्स को जोड़ और हटा सकते हैं, ताकि आपकी कम्युनिटी में लोगों की संख्या बढ़ने पर भी वह प्रासंगिक और सकारात्मक बनी रहे.
कम्युनिटी मेंबर को आमंत्रित करने का तरीका
कम्युनिटी मेंबर्स को हटाने का तरीका
कम्युनिटी को मैनेज करने और उनके मेंबर्स के बीच इंटरैक्शन बढ़ाने तथा अपनी कम्युनिटी को सभी के लिए सुखद और सुरक्षित बनाए रखने में एडमिन की भूमिका अहम होती है. इस काम में आपकी मदद करने के लिए, WhatsApp के कम्युनिटी फ़ीचर में कई टूल मौजूद हैं. इनकी मदद से आप आसानी से अपने ग्रुप्स और मेंबर्स को मैनेज कर सकते हैं, ताकि आपके कम्युनिटी मेंबर्स को अच्छा अनुभव मिलता रहे.
कम्युनिटी एडमिन होने के नाते, आप कम्युनिटी को बनाने और अच्छा बनाए रखने के लिए जिम्मेदार होते हैं. इसके लिए आपको अपनी कम्युनिटी को सुरक्षित रखते हुए बातचीत को मैनेज करना होगा. कम्युनिटी में, हर ग्रुप का अपना अलग ग्रुप एडमिन होता है. ये एडमिन अपने-अपने ग्रुप को मैनेज करने के लिए ज़िम्मेदार होते हैं. बेहतर तालमेल के लिए, कम्युनिटी एडमिन और ग्रुप एडमिन को नियमित तौर पर सदस्यों और एक-दूसरे से बातचीत करना चाहिए. साथ ही, सभी के लिए कम्युनिटी के नियमों का पालन करना भी ज़रूरी होता है.
WhatsApp पर 'कम्युनिटी' में आप यह काम घोषणाओं वाले ग्रुप के ज़रिए कर सकते हैं. इसके ज़रिए आप सभी सदस्यों को एक साथ सूचनाएँ दे सकते हैं. इससे आपका समय बचेगा. ग्रुप्स को एक कम्युनिटी में लाने से आपको हर ग्रुप में जाकर घोषणाएँ पोस्ट नहीं करनी होंगी. सबसे पहले अपनी कम्युनिटी के लिए नियम बनाएँ और उन्हें सदस्यों को बताएँ, ताकि सदस्यों को पता रहे कि इस कम्युनिटी से जुड़कर उन्हें बेहतर एक्सपीरियंस होगा. अच्छे नियमों से सदस्यों को यह समझने में मदद मिलती है कि वे दूसरों से सकारात्मक तरीके से कैसे बात कर सकते हैं और कैसे एक अच्छी कम्युनिटी बनाने में योगदान दे सकते हैं. नियमों के कारण आप विवाद से बच सकते हैं और इनसे सदस्यों के मन में भी सुरक्षा की भावना आती है.
अपनी कम्युनिटी गाइडलाइन बनाते समय इन नियमों को शामिल करें:
कम्युनिटी की जानकारी में नियमों को शामिल करना और उन्हें घोषणाओं वाले ग्रुप में पोस्ट करना अच्छा रहता है. सदस्यों को बताएँ कि नियमों की अनदेखी करने पर उन्हें कम्युनिटी से हटाया भी जा सकता है. कम्युनिटी के नियम ग्रुप्स में फ़ॉलो किए जा रहे हैं, इस बात को पक्का करने के लिए ग्रुप एडमिन के साथ मिलकर काम करना भी ज़रूरी होता है.
जैसे-जैसे आपकी कम्युनिटी बढ़ेगी, आपकी ज़िम्मेदारियाँ भी बढ़ती जाएँगी. कई ग्रुप्स वाली बड़ी कम्युनिटी में आपको एक एडमिन टीम की ज़रूरत होगी जो आपका हाथ बँटा सके. इससे काम आसान हो जाता है और सदस्य सिर्फ़ एक व्यक्ति पर निर्भर नहीं होते.
आप 20 ग्रुप एडमिन या सदस्यों को कम्युनिटी एडमिन बना सकते हैं. किसी को कम्युनिटी एडमिन बनाने से पहले इन बातों का ध्यान रखें:
एक ऐसा ग्रुप बनाएँ जिसमें सिर्फ़ एडमिन शामिल हों. इसमें ग्रुप एडमिन और कम्युनिटी एडमिन को शामिल करें. इससे एडमिन आपस में बातचीत कर सकेंगे और एक-दूसरे की मदद कर सकेंगे.
अपनी भूमिका को शुरुआत से स्पष्ट करें, ताकि आपके एडमिन टीम के सदस्य अपने काम को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकें:
सुरक्षा हमारे लिए बहुत ज़रूरी होती है. जानें कि सुरक्षा, प्राइवेसी और सुरक्षा से जुड़ी बातें आपकी कम्युनिटी पर कैसे असर डालती हैं. यह भी समझें कि अपनी कम्युनिटी के सदस्यों को सुरक्षित और कनेक्टेड कैसे रखें.